2017 के गोल्ड अवॉर्ड में बेस्ट जोडी का खिताब जीतने वाली और नच बलिए सीजन-8 की वीनर दिव्यांका त्रिपाठी बेहद लकी गर्ल हैं, जिन्हे करीयर में तो कामयाबी मिली ही, साथ ही अपनी लव लाइफ में पति विवेक दहिया का भी शानदार साथ मिल रहा है और आज दोनों ही कपल छोटे पर्दे की फेवरेट जोड़ी बन गए हैं।

8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी करने वाले दिव्यांका और विवेक की शादी को पूरा एक साल हो चुका है। यानी दोनों की शादी की सालगिरह है। दिव्यांका और विवेक अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने यूरोप पहुंचे हैं। आपको बता दें, दोनों अपनी शूटिंग से टाइम निकालकर घूमने निकले हैं, अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी को स्पेशल बनाने के लिए यूरोप घूम रहे हैं। और इन्होंने अपने इन शानदार एंजॉयमेंट की तस्वीरें अपने फैंस के लिए इंस्टा पर शेयर की है। करते नज़र आए..
अपनी एनीवर्सरी के लिए यूरोप जाते एयरपोर्ट पर दिव्यांका और विवेक दहिया..
