बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में विराट कोहली से इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जिसके बाद उन्होंने 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया था और अब जल्द ही मुंबई में भी शानदार पार्टी आयोजित की जा रही है। अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अब कई बॉलीवुड एक्ट्रेस की खबरे आ रही है, कि वो जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जिसमें एक एक्ट्रेस कपूर खानदान की है।

जी हां, कपूर खानदान की बेटी अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। जिन्होंने अनुष्का की शादी के बाद अपनी शादी का भी मन बना लिया है। बता दें, कि कपूर खानदान की ये बेटी कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड की हॉट, ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनम कपूर है। जिन्होंने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है जिनकी शादी आंनद अहुजा से होगी। सोनम कपूर और आंनद अहुजा काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है।

सोनम कपूर 3 साल से दिल्ली के बेस्ट बिजनेसमैन आंनद अहुजा को डेट कर रही है और दोनों अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी के लिए जोधपुर में लोकेशन भी बुक कर ली गई है। जहां सभी शादी के रस्में होगी। बता दें, कि आनंद फैशन ब्रांड bhane के मालिक है। जिन्होंने यूएस से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वही, सोनम कपूर के फेवरेट फैशन ब्रांड की बात करें, तो उनमें ‘Bhane’ ब्रांड का नाम सबसे ऊपर है।

सोनम कपूर को कई बार Bhane के डिजाइन किए हुए कपडे पहने देखा गया है। सोनम कपूर के बॉयफ्रेंड आंनद अहुजा का साल भर का टर्न ओवर करीब 28 अरब रुपए है। उम्मीद यही की जा रही है कि सोनम कपूर की शादी भी अनुष्का शर्मा की तरह ही रोयल अंदाज में होगी।